भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का चंद्रपुर जिले भर में आयोजन..

38

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का चंद्रपुर जिले भर में आयोजन

मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना

चंद्रपुर महाराष्ट्र
दि. 01.05.2023
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता चंद्रपुर

चंद्रपुर, ब्यूरो. भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला चंद्रपुर की ओर से भद्रावती में बडे पैमाने पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त आयोजन पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय पांडेय,वरिष्ठ नेता चंदनसिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले, शहर जिलाध्यक्ष डा. मंगेश गुलवाडे, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, चंद्रपुर के पूर्व उपमहापौर राहुल पावडे के मार्गदर्शन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला चंद्रपुर के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी के नेतृत्व में लिया गया.

रेलवे स्टेशन रोड भद्रावती में आयोजित किया गया.

उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का यह 100 वां संस्करण था. इस अवसर पर शुभ प्रसंग मंगल कार्यालय रेलवे स्टेशन रोड भद्रावती में उक्त आयोजित किया गया. इसमें बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लाभ लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महामंत्री संजय राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महामंत्री संजय राय, महिला जिला अध्यक्ष वंदना सिन्हा, भद्रावती शहर अध्यक्ष अमन सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राजभर का सहयोग रहा बल्लारपुर में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव द्वारा मन की बात का कार्यक्रम लिया गया, माजरी में जिला संगठन महामंत्री बबलू राय ने मन की बात कार्यक्रम लिया. चंद्रपुर महानगर के सराय वार्ड में महानगर महामंत्री रज्जन सिंह ठाकूर ने मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया, गढ़चांदूर मे सुघर मिश्रा और सुजित सिंह ने कार्यक्रम लिया,वरोरा में विजय सिंह, विजय मिश्रा, ने , उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से भी मन की बात का कार्यक्रम चंद्रपुर जिले भर में लिया गया.