नाम के लिए रह गई प्लास्टिक बंदी

33
नाम के लिए रह गई प्लास्टिक बंदी
 
जिले में धड़ल्ले से हो रहा उपयोग
चंद्रपुर /महाराष्ट्र 
दि .08 म‌ई 2024

रिपोर्टर :- रमाकांत यादव जिल्हा प्रतिनिधि ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुरी खबर :-चंद्रपुर में प्लास्टिक उपयोग से पर्यावरण को हानि पहुंचने के कारण सरकार ने प्लास्टिक बंदी कानून लागू किया. वहीं प्लास्टिक बंदी कानून पर अमल करने का आदेश प्रशासन, महा नगर पालिका और नगर पंचायतों को दिया है. किंतु चंद्रपूर जिले में प्लास्टिक बंदी कानून पर अमल होते नहीं दिखाई दे रहा है. जिसके कारण जिले में खुलेआम प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है. वहीं प्लास्टिक के चलते पशुओं के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने की गंभीर संभावना जताई जा रही है. जिससे संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल प्लास्टिक बंदी कानून पर अमल करे.
राज्य सरकार ने छह वर्ष पहले प्लास्टिक बंदी कानून लागू किया था. वहीं इस कानून के तहत प्लास्टिक का उपयोग करनेवालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने समेत जेल भेजने तक का प्रावधान किया गया. इसके अलावा इस कानून पर कड़ाई से अमल करने के लिये जिला प्रशासन के विभाग समेत महानगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया था. कानून लागू होते ही चंद्रपुर जिले में महानगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा प्लास्टिक निर्मूलन मुहिम चलाई गयी. इस मुहिम में अनेक व्यवसायियों से प्लास्टिक जब्त कर जुर्माना भी वसूल किया था।