श्रीराम सेना सामाजिक संगठनों ने कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) लॉन्च किया

211

 राष्ट्रीय स्तर के पदअधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का पूरा विवरण होगा

संपादक:- अनूप यादव

नागपुर/महाराष्ट्र:- दि. 11 फरवरी 2021 को श्रीराम सेना सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रंजीत सेफेलकर के मार्गदर्शन में दिनेश मीलमीले राष्ट्रीय सचिव, श्री कमलेश सिंह ठाकुर नागपुर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रीराम सेना को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) लॉन्च किया गया।

कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) का उद्देश्य:- श्रीराम सेना सामाजिक संगठनों को राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को एक प्लेटफार्म में जोड़ने के लिए और श्रीराम सेना सामाजिक संघटना के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी वार्ताहार तथा देश के किसी भी कोने से श्रीराम सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों से संपर्क बनाए रखने के लिए श्रीराम सेना द्वारा रंजीत भाऊ साफेलकर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मार्गदर्शन मे तथा दिनेश मिलमिलेजी राष्ट्रीय सचिव के माध्यम से कमलेश सिंह जी ठाकुर नागपुर के जिला अध्यक्ष को ऐप संचालन की बागडोर सौंपी गई.

कुटुंब आपका मुख्य उद्देश्य:- कुटुंब आपका मुख्य उद्देश्य श्रीराम सेना सामाजिक संघटना को पूरे भारतवर्ष तक पहुंचाना है और पूरे भारतवर्ष के श्रीराम सैनिक तथा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र दे पारदर्शिता लाना है जिससे भारतीय संस्कृति का प्रचार और समाज में सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) लॉन्च किया गयाहै.

 

कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) का दायीत्व:- श्रीराम सेना सामाजिक संघटना के कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) के संचालन की बागडोर श्री कमलेश सिंह ठाकुर श्रीराम सेना, नागपुर जिला अध्यक्ष को सौंपी गई, और उन पर भरोसा जताया गया कि वे कुटुंब ऐप (KUTUMB AAP) के माध्यम से, श्री राम सेना सामाजिक संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर अकाउंट बनाने उसे चलाने और उसके एडमिन का दायित्व पुरी निष्ठा से निभाएंगे.