चंद्रपुर शहर के डंपिंग यार्ड में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश.!

95

चंद्रपुर शहर के डंपिंग यार्ड में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश


चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि.27 फरवरी 2024
रिपोर्ट :- रमाकांत यादव, ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क

पुरी खबर :- चंद्रपुर शहर से कुछ ही दुर अष्ट भुजा वार्ड के पास महानगर पालिका का डंपिंग यार्ड है. इसी रास्ते में आज सुबह लोगों द्वारा रास्ते के बाजु में एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को मृत अवस्था में देख सनसनी फ़ैल गई उपरांत पुलिस स्टेशन में खबर की गई.

जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति आसपास के परीसर का का नहीं होने का बताया जा रहा है. और उसकी उम्र 50 वर्ष के लगभग की होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. देखने पर उसकी एक आंख पंत्थर के होने का अंदाजा लगाया जा रहा है.