दुर्गापुर में फिर निकला खन्जर (चाकू)

80
    
दुर्गापुर में फिर निकला खन्जर (चाकू)
 
मामूली विवाद पर चाकू से हमला
 
चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि .17 फरवरी 2024

रिपोर्टर :- रमाकांत यादव जिल्हा प्रतिनिधि ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
 
 
 
पूरी खबर:-चंद्रपुर दुर्गापूर गालीगलौज करने की बात को लेकर – दुर्गापुर के वार्ड क्रमांक 3 में दो व्यक्तियों में विवाद हुआ. इसमें एक ने चाकू से तो दूसरे ने पैरों व घूसों से एक-दूसरे पर हमला किया. इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने दोनो पर मामला दर्ज किया है. दुर्गापुर वार्ड  क्रमांक 3 में बीच सड़क में दो व्यक्ति सुलेमान शेख व सूर्यभान धोत्रे में शाब्दिक – विवाद हुआ. विवाद बढ़ने से दोनों में हाथापायी हुई. इसमें से सुलेमान शेख ने सूर्यभान धोत्रे को कान के पीछे चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. इस बारे में दुर्गापुर पुलिस ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. दुर्गापुर पुलिस ने घटना की नजाकत को देखते हुवे शेख व धोत्रे पर अपराध दर्ज किया है