भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सुधीर भाऊ के जन्मदिन पर शहर के विभिन्न मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदर कांड पाठ क आयोजन 

64

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सुधीर भाऊ के जन्मदिन पर शहर के विभिन्न मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदर कांड पाठ क आयोजन 

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि: 28 जुलाई 2022

पुरी खबर:- जिले भर में सुंदरकांड पाठ, महाआरती और श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन 24 घंटे अनवरत चलेगा “लखमापुर हनुमान मंदिर” में “रामचरित्र मानस पाठ” सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के जन्मदिन पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की पहल पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिला चंद्रपुर की ओर से महाराष्ट्र विधिमंडल लोकलेखा समिति के अध्यक्ष, विकास पुरुष लोकनेते, विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के जन्मदिन को देखते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इसके तहत समूचे चंद्रपुर जिले भर में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से एक साथ हर हनुमान मंदिर में “सुंदरकांड पाठ”महानगर में महाआरती एवं “श्री रामचरित्र मानस पाठ” का आयोजन होगा। ऐसी जानकारी उत्तर भारतीय मोर्चा जिला चंद्रपुर के अध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने दी है.

रूद्रनारायण तिवारी ने बताया कि विकास पुरुष लोकनेते, विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जन जन के प्रिय नेता है. वें दीन दुखियों, गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा ही तत्पर रहते है.कोविड 19 का संकट हो या वर्तमान बाढ संकट के समय भी वें बाढ पीड़ितों और गरीबों की खुले दिल से सहायता कर रहे है. उन्हें दीर्घायु प्राप्त हो इसलिए इस तरह का आयोजन किया गया है.

 

चंद्रपुर शहर के 12 मंदिरों में एक साथ 30 जुलाई को सुबह 9 बजे पूजा पाठ और महाआरती की जाएगी. 29 जुलाई को सुबह 11 बजे लखमापुर हनुमान मंदिर में 24 घंटे श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा. और 30 जुलाई को सुबह 11.30 बजे महाआरती और हवन महाप्रसाद के साथ समापन होगा. महाप्रसाद दोपहर 1 बजे से बांटा जाएगा. इन कार्यक्रमों में सभी को सम्मिलित होने का आहवान उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने किया है.

___________________