गोंडपीपरी नगर पंचायत चंदेल दंपत्ति की मांग..

75

गोंडपीपरी नगर पंचायत चंदेल दंपत्ति की मांग..

गोंडपीपरी वार्ड नंबर 5 और 6 के वार्ड वासी दुशित पानी पीने को मजबुर 

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 06 05.2023
रिपोर्ट:- जिला कार्यालय, संवाददाता

पुरी खबर:- बीते वर्ष मार्च 2022 में महेन्द्र सिंह चंदेल और् सविता चंदेल गोंडपीपरी वार्ड नंबर 5 और 6 राष्ट्रवादी कांग्रेस के बैनर तले भरघोष बहुमत से विजई हुए थे, पर यहा कांग्रेस ने सत्ता स्थापित की और वार्ड नंबर 5 और 6 के विकास कार्यों को अनदेखा किया। इस वार्ड में पंक्ति नाालियां नहीं होने के कारण नाली का रिसाव दुशित पाणी वार्ड के पीने की पाईप लाईन में जाने से वार्ड वासियों को दुशित पानी पीने पर मजबुर होना पड़ रहा है.!! “जिससे वार्ड वासी आक्रोशित हैं”

दुर्घटना को निमंत्रण इसी तरह इस वार्ड में कई दशकों पुर्व बना मकान बहुत ही जीर्ण अवस्था में है,और वार्ड के लोगों ने इसकी जीर्ण अवस्था से की बार प्रसासन को अवगत कराया है  पर दुर्घटना को निमंत्रण देता वह जीर्ण मकान अब भी मुंह ताकते प्रसासन को चुनौती देता नजर आ रहा है। और पड़ोस में रह रहे लोगों के जान माल का ख़तरा बना हुआ है इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है यदि वार्ड में दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार सत्तापक्ष होगा, ऐसा  महेंद्र सिंह चंदेल ने कहा है उनकी समस्याओं को देखते हुए चंदेल दंपत्ति ने मीडिया के माध्यम से प्रसासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पक्की नालियां और दुशित पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वार्ड वासियों के साथ आन्दोलन करेंगे.