चंद्रपुर शहर की जनता श्रीराम की भक्ति में हुई सराबोर

67

चंद्रपुर शहर की जनता श्रीराम की भक्ति में हुई सराबोर

मुनगंटीवार ने भजन स्थल पहुंचकर की सराहना

चंद्रपुर महाराष्ट्र
दि. 01 अप्रैल 2023
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता चंद्रपुर

पुरी खबर:- चंद्रपुर, ब्यूरो. अयोध्या में निर्मित हो रहे भगवान श्रीराम के ऐतिहासिक भव्यदिव्य मंदिर निर्माण के लिए चंद्रपुर से रवाना किए गए काष्ठ की पूजा और शोभायात्रा के पूर्व रामभक्तों ने पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से चंद्रपुर शहर को श्रीराम की भक्ति में सराबोर कर दिया है.

देखें पुरी विडियो 👇👇👇


 

विगत 26 मार्च से स्थानीय गांधी चौक में अष्टजाप, सुंदरकांड, भजन कीर्तन, शोभायात्रा का स्वागत आदि कार्यक्रम लिए गए गांधी चौक में लगभग चार से पांच दिन चले धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले और मनपा उप महापौर राहुल पांवड़े के मार्गदर्शक और नेतृत्व में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने किया. रामभक्तों द्वारा किए जा रहे इस भक्तिमय कार्यक्रमों की पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भजन कीर्तन मंडप में पहुंचकर सराहना की. इस समय भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी,सुरज पेदुंलवार,प्रज्जवल कडु, भाजपा उत्तरभारतीय महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा सौ.बंदना सिन्हा, महामंत्री सौ.गिता सिंह,शिवमंगल यादव,राजेश यादव,रंजन सिंह ठाकुर, पंडित ईद्रमणी पांडेय, परमानंद चौबे, सचिव कोतपलीवार,मुन्ना मास्टर, रमाकांत यादव,दिपक वर्मा, सुरेंद्रनाथ सिंह, मुनमुन दिश्रीत,समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे