( Blind Children )  नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले का जन्मदिन.

60

( Blind Children )  नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले   का जन्मदिन

भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चे का जिले भर में आयोजन

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 23 नवंबर 2022
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता

पुरी खबर:-  चंद्रपुर जिले के लोकप्रिय उत्कृष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जि.प. अध्यक्ष आदरणीय देवराव दादा भोंगले जी का जन्मदिन भद्रावती स्थित *प्रेरणा अंध विद्यालय के नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया गया.

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा जिला संयोजिका बंदना सिन्हा, भाजपा उत्तर भारतीय जिला महामंत्री संजय राय, भद्रावती शहर अध्यक्ष अमन सिंह राजपूत द्वारा आयोजित किया गया.

महाराष्ट्र प्रदेश के विकास सम्राट, कैबिनेट मंत्री, व जिले के पालकमंत्री आदरणीय नामदार सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी, केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री श्री हंसराज भैया अहीर, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदनसिंह भैया चंदेल, जिला उपाध्यक्ष रामपाल भैय्या सिंह, प्रदेश सचिव विवेक भैया बोढे, युवाओं की धड़कन, युवा नेता महानगर पूर्व उपमहापौर श्री राहुल भैया पावडे के मागदर्शन और कुशल नेतृत्व में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से ना केवल प्रेरणा अंध विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन कर एवं अन्य कार्यक्रम लेकर खुशियां बांटी गई बल्कि महानगर में मसाला भात वितरण, मातोश्री वृध्दाश्रम में वृध्दों को भोजनदान, पौधारोपण, महाकाली मंदिर में फल और मिठाई वितरण किया गया. इसके अलावा जिले के जगह जगह लिए गए रकतदान शिविर में उततर भारतीय मोर्चा के युवाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

चंद्रपुर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा परिवार और भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा द्वारा जिले भर में रक्तदान शिविर अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस कार्यक्रमों को सफल बनाने में भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा जिला संयोजिका सौ. बंदना ताई सिन्हा, महानगर जिला संयोजिका श्रीमती लीलावती ताई रविदास, चंद्रपुर तालुका संयोजिका सौ. गिता ताई सिंह और अन्य महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुनील भैया राम, महानगर के व जिले के जिला महामंत्री विरेन्द्र भैया सिंह, मनोज भैया गोंड, संजय भैया राय,मुकेश भैया यादव,यु.पी सिंह भैय्या, रामकुमार भैय्या मौर्य, रज्जन भैय्या सिंह ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष पवन भाई मौर्य, सिकंदर भाई यादव,बंटी भाई गुप्ता, राकेश भैय्या मिश्रा,अडवोकेट संदीप जी तिवारी , भद्रावती शहर अध्यक्ष अमन भाई सिंह राजपूत, भद्रावती तालुका अध्यक्ष रामप्रकाश भैया पांडेय , माजरी शहर अध्यक्ष जयप्रकाश भैया सिंह, शिवम सिंह,गडचादुर, कोरपना तालुका अध्यक्ष सुघर जी मिश्रा, महामंत्री सुजीत जी सिंह ठाकुर, जिला सचिव अनिष भाई सिंह ठाकुर, नागेंद्र भाई सिंह चौहान आदि का योगदान रहा है।