सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति मे ट्रांसपोर्ट से जुड़े 90 लोंगो का भाजपा में प्रवेश.!

94

सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति मे ट्रांसपोर्ट से जुड़े 90 लोंगो का भाजपा में प्रवेश.!

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 11 नवंबर 2022
रिपोर्ट:- कामताकुमार सिंह दुर्गापुर, सवांददाता

पुरी खबर:-  दि.09 नवंबर 2022 को पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की विशेष उपस्थिति में क्लब ग्राउंड समीप स्थित शासकीय गेस्ट हाउस में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े 90 लोंगो ने भाजपा में शामिल हुये। मोटर मालक व ट्रांसपोर्ट से जुड़े मनोज गोंड, ब्रिजेशसिंह सेंगर व सलीम शेख के प्रयास से भाजपा के कार्य पध्दति व सिद्धांत से प्रभावित होकर 90 छोटे मध्यम टांसपोर्टर भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया था। जिन्हें मंगलवार को सुधीर मुंगटीवार ने भाजपा का पट्टा डालकर सभी को सम्मानित किया और पार्टी में प्रवेश कराया। और आगे के कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोगले, पूर्व महापौर अंजलि घोटेकर, महानगर अध्यक्ष मंगेश गुलवाड़े, महानगर उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय यादव, प्रशांत कोपुलवार, उत्तरभारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, श्रीनिवास जंगमवार उमाशंकर सिंह, विजय शुक्ला, आनंद झा, प्रकाश पांडे की उपस्थिति थी।

भाजपा में प्रवेश करने वालों में मुख्य नाम बृजेश सिंह सेंगर, सलीम शेख, सत्यानारायण सोनकर, भागेश कोत्तावार, तापस शहा, सलिम शेख, इरफान भाई, राजू शेख, शैलेश सिंह, गिरिधर मानिकपुरी,राधेश्याम वर्मा, इरफान सिद्दिकी,नितिन सरकार सहित 90 लोंग एक साथ शामिल हुए.