वेकोली मुंगोली के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ठेका कामगारों को 1 लाख 20, हजार की किट वितरण किया..

170

वेकोली मुंगोली के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ठेका कामगारों को 1 लाख 20, हजार की किट वितरण किया..

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि.24 अक्टूबर 2022
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता अनुप यादव

पुरी खबर:-   वेकोली को मिनी रत्नम कंपनी कहा जाता है और यह उपाधि ऐसे ही नहीं प्राप्त हुई है समय समय पर देश के लिए अपने सराहनीय कार्यों द्वारा हर देश वासियों को वेकोली ने गौरवान्वित किया है चाहे वह कोरोना काल का समय रहा हो जहां पुरी दुनिया रुक सी गई थी वहीं वेकोली के अधिकारीयो और कर्मचारी ने अपने कर्तव्य का पालन कर बगैर किसी बाधा के पुरे देश की उर्जा की जरूरत को पुरा किया। वहीं वणी क्षेत्र की मुगोली खदान के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उर्जा के साथ मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पहले भी कोरोना काल में जरुरत मंदोकी मदद करने में आगे रहे है। इससे पहले भी पुलवामा अटेक में मारे गए महाराष्ट्र के दो शाहिद परिवारों को उनके घर अमरावती जाकर अपनी ओर से मदद प्रदान की थी।

आज फिर एक बार वणी क्षेत्र की मुंगोली ओपन कास्ट माइन्स में दिनांक 20 अक्टूबर को मुंगोली के आर सी कार्यालय के समक्ष अधिकारीयो तथा कामगारों ने खान प्रबंधक श्री आर डी गील के आवाहन पर ठेकेदार कामगारों के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए मदद के लिए जमा किए जिससे गरीब ठेका कामगारों की दिपावली खुशियों से और भर जाए। और दीपावली के उपहार स्वरूप लगभग 80 ठेका कामगारों को 1550 रुपए प्रती ठेका कामगार को गिफ्ट वाउचर वितरीत किया गया.

यह वितरण मुंगेली के आरसी कार्यालय के समक्ष इन ठेका कामगारों को गिफ्ट वाउचर 1550 रुपए का दिया इस कार्य में श्रमिक संगठन के पद अधिकारी तथा समस्त कामगार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वणी क्षेत्र के मुंगोली के क्षेत्रीय प्रबंधक ने समस्त पदाधिकारियों और खदान के कामगारों कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सराहना की इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एच एस सालुंके की उपस्थिति रही है।