सीबीआई के टीम का छापा, रिश्वत लेते हुए धारा गया वेकोली अभियंता..!

73

सीबीआई के टीम का छापा, रिश्वत लेते हुए धारा गया वेकोली अभियंता..!

चंद्रपु/महाराष्ट्र
दि. 08 अक्टूबर 2022
रिपोर्ट:- जिला कार्यालय

पुरी खबर:- वणी वेकोली क्षेत्र के नीलजई सब एरिया ऑफिस के अभियंता गणेश बागमारे को सीबीआई की टिम ने  रिश्वत लेते हुएधारा। यह घटना शुक्रवार दि. 07 अक्टूबर रात 9:30 के आसपास की बताई जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल ठेकेदार अनिल सिंह ने निलजई के सुंदर नगर मे सड़क का निर्माण किया था। यह काम लगभग पूरा हो चुका था और उसका बिल पास करने के लिए आडीट अभियंता गणेश बागमारे द्वारा परेशान किया जा रहा था? और आडीट किए गए बिल को पास नहीं किया जा रहा था। वहीं बिल पास करने के लिए 14,000 ₹ (चौदह हजार रुपए) की रिश्वत की फरमाइश की जा रही थी। यह शिकायत ठेकेदार अनिल सिंह ने सीबीआई से करने के उपरांत शुक्रवार शाम को नागपुर से आई टिम ने आडीट अभियंता गणेश वाघमारे  को घटना स्थल पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा। और आगे की पुछताछ के लिए वेकोली के विआयपी (VIP) गेस्ट हाउस में की गई।

वेकोली में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है जानकारी के अनुसार पैसों के मायाजाल से मोहित हो हर छोटा बड़ा अधिकारी इससे आकर्षित हैं। और क्षेत्रीय मुखिया की अनदेखी या फिर मुख सहमति ऐसे कई सवाल निरंतर उठते आए हैं?