तेदुएं से लडकर साथ मे लकडी लाने गई महिला की बचाई जान, चंन्द्रपुर जिले के दुर्गापुर की घटना..!

214

तेदुएं से लडकर पत्नी की बचाई जान, चंन्द्रपुर जिले के दुर्गापुर की घटना..!

चंन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि.12 नवंबर 2021

दुर्गापुर सवांददाता –

पुरी घटना:-   वेकोलि दुर्गापुर कार्यालय के नजदीक के 11 के वी सबस्टेशन के पास सूखे लकड़े बिनने आई  एक महिला व एक पुरुष पर  तेंदुआ ने हमला कर दिया जिससे महिला को पैर में, जबकि पुरुष का गर्दन घायल कर दिया। जानकारी अनुसार दुर्गापुर वासी बच्छलाबाई थोरात उम्र लगभग 40 और आदमी अनिल मुंजनवार उम्र लगभग 48  दोनों वेकोलि दुर्गापुर के 11 सबस्टेशन के पास सूखे लकड़े काटने और बिनने गयी थी कि तभी तेंदुआ ने हमला कर दिया।

यह घटना गुरुवार के शाम 5 बजे घटित हुई। तेंदुआ ने पहले  महिला पर हमला किया। महिला पर तेंदुआ का हमला करते देख  थोड़ी दूर पर लकड़े इकठ्ठा कर रहे अनिल मुंजनवार ने कुल्हाड़ी लेकर तेंदुआ पर हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ ने महिला को छोड़कर अपने ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर रहे है आदमी के गर्दन पर हमला कर दिया। दोनों में वार प्रतिवार के बाद अंततः तेंदुआ भाग गया। उसके बाद घायल अवस्था में दोनों ने वेकोलि के मुख्य रोड पर आया। उसके बाद वेकोलि कर्मी की दोनों घायलों पर पड़ी। इस बीच इंटक नेता अविनाश लांजेवार ने  वेकोलि दुर्गापुर हॉस्पिटल को फोन कर एंबुलेस बुलाया। ततपश्चात दोनों घायल सरकारी दवाखाना चन्द्रपुर तक पहुचाये गए। महिला के पैर   घायल हुआ है जबकि आदमी का गर्दन लहूलुहान हो गया है। समाचार लिखे जाने तक आदमी की हालत अभी सही बताया जाया जा रहा है।
इसी जगह के आस पास 27 सितंबर को लकड़े बिनने आये बुजुर्ग रत्नापरखी की लाश मिली थी।

पिछले 2 वर्ष में 5 को तेंदुआ ने मारा

  • 27 सितंबर 2021 को बुजुर्ग -रत्नापरखी की लाश वेकोलि दुर्गापुर क्षेत्र के जंगल में मिला था। डेढ़ वर्ष पूर्व  एक युवक लाश को तेंदुआ द्वारा खाया हुआ क्षत विक्षत अवस्था मे मिला था। 2 वर्ष पहले दुर्गापुर कोयला खान के लिये बन रहे टाइम ऑफिस के पास एक प्राइवेट चौकीदार को तेंदुआ ने हमला कर के जान ले ली थी।

सिटीपीएस में एक सी आई एस एफ के जवान के 8 वर्षीय सुपुत्री को तेंदुए ने उठाकर अंदर के क्षेत्र में जाकर उसे मार दिया था। एक महीना पूर्व 8 अक्टूबर को दुर्गापुर वेकोलि के एक लेबर कैम्प  के पास एक 25 वर्षीय युवक को  जान ले लिया था।