कोयला कर्मियों का बोनस, ६ अक्टूबर को दिल्ली मे होगी बैठक..

91

कोयला कर्मियों का बोनस, ६ अक्टूबर को दिल्ली मे होगी बैठक..

राष्ट्रीय

कोयला कर्मियों के सालाना बोनस को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। बताया गया है कि छह अक्टूबर को नई दिल्ली में बोनस को लेकर बैठक होगी। हालांकि अधिकारिक तौर पर सीआईएल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी नहीं की है। बावजूद इसके बैठक लगभग तय मानी जा रही है।

इधर, यूनियन के पदाधिकारी मीटिंग कब करेंगे यह अभी निर्धारित नहीं हो सका है। जेबीसीसीआई के प्रतिनिधि यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से बोनस की डिमांड तय की जाएगी।

यहां बताना होगा कि 2020-21 में कोल इंडिया लिमिटेड का मुनाफा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2020- 21 में सीआईएल को 18,009.24 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। जबकि 2019-20 में मुनाफे का आंकड़ा 16,700 करोड़ रुपए था। इस लिहाज से कर्मचारियों में बोनस मिलने की उम्मीद बंध रही है।

2020 में कोयला कामगारों को 68,500 रुपए बोनस के तौर पर दिए गए थे। यह रकम 2019 के मुकाबले 6.5 फीसदी अधिक थी। 2019 में 64,700 रुपए का बोनस मिला था। देखना होगा इस साल बोनस की राशि क्या होगी। कहा जा रहा है बोनस 75 हजार के भीतर ही रह सकता है।

बीते 10 वर्षों में मिला बोनस
2011 – 21,000
2012 – 26,000
2013 – 31,500
2014 – 40,000
2015 – 48,500
2016 – 54,000
2017 – 57,000
2018 – 60,500
2019 – 64,700
2020 – 68,500