सुधीर भाऊ के आने वाले जन्मदिन के उपलक्ष मे उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सप्ताहिक सुन्दरकांड का कार्यक्रम आयोजन

309

 

 

सुधीर भाऊ के आने वाले जन्मदिन के उपलक्ष मे उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सप्ताहिक सुन्दरकांड का कार्यक्रम आयोजन

चन्द्रपुर/महाराष्ट्र

दि. 25 जुलाई 2021

पुरी खबर:- चन्द्रपुर शहर मे दि. 25 जुलाई की सुबह 11 बजे से बायपास बल्लारशाह रोड स्थित डी. आर. सी.3 नंबर के सामने शिव मंदिर में सुधिर मुनगंटीवार जी के आने वाले जन्मदिन के उपलक्ष में सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया है।

 

पावन नगरी माता महाकाली की असीम कृपा से आदरणीय. सुधीर भाऊ जी के आने वाले जन्मदिन के उपलक्ष मे भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा चंद्रपुर महानगर द्वारा सप्ताहिक सुन्दरकांड का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस उपलक्ष मे आज शिव मंदिर मे सुंदर कांड एवं भजन का कार्यक्रम बहोत ही धूमधाम से संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम मे भक्तों ने भारी संख्या मे आकर भजन सुन्दरकांड पाठ का लाभ उठाया और प्रसाद ग्रहण किया. इस कार्यक्रम मे सुन्दरकांड एवं भजन का पाठ रय्यतवारी कॉलरी के श्री रामजी रामायण मण्डल द्वारा सम्पन्न किया गया। जिसमे मण्डल के सभी भक्तो ने बड़ी ही मधुर स्वर मे इस कार्यक्रम को सफल बनाया…!

 

इस कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा चंद्रपुर के सभी पदाधिकारी
  • विनीत- डॉ.मंगेश गुलवाडे जिल्हाध्यक्ष भाजप चंद्रपुर महानगर, भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर महानगर, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष रुद्रनारायन तिवारी जी के साथ उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थित रहीं।

 

रामजी रामायण मण्डल के सभी कलाकार जो की…

रमाकांत यादव, अनूप यादव, त्रिभुवन वर्मा, धनोज यादव, दिपक वर्मा, सुखराम प्रजापति, देवबरथ सिंह