गव वंश से भरे ट्रक को सांवली पुलिस ने किया जप्त.

61

गव वंश से भरे ट्रक को सांवली पुलिस ने किया जप्त

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 03 नवंबर 2022

पुरी खबर:-  आज गुरूवार दि.03 नवंबर 2022 को सांवली से मुल मार्गं पर गर्व वंश से भरे आयशर को पुलिस ने पकड़ा।

पुलिस ने चामोर्शी से मुल मार्गं पर हो रही अवैध गव वंश तस्करी की मिली जानकारी के आधार पर सुबह 5.30 और 6.30 के दौरान हरणघाट में नाकाबंदी की गई थी। और इसी दौरान चामोर्शी से एक के पिछे एक, दो आयशर वाहन आ रहे थे वाहन चालक की नजर पुलिस पर पड़ने से वे चालक और क्लिनर वाहन छोड़ भाग निकले दरम्यान पुलिस ने MH 34 BZ 0237 व MH 34 BZ 3609 ऐसे दो आयशर वाहन को जप्त किया जिसमें 41 गंध वंश जानवर भरे हुए थे जिनकी किया 4 लाख 10 हजार व दो वाहनों की किमत 30 लाख ऐसा कुल 34 लाख 10 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है।

पिछले कुछ वर्षों में जिले में गव वंश की तस्करी में इजाफा होता हुआ देखा गया है जिसमें मुल मार्ग, चामोर्शी, कोरपना, गडचांदुर जीवती तस्करो के पसंदीदा मार्ग रहे है. इन मार्गों पर खतरा और पुलिस पेट्रोलिंग कम या कहा जाए ना के बराबर होती है? जिसमें इन तस्करो को गव वंश को दुसरी जगह या कहा जाए राज्य के बाहर भी लेकर जाने मे आसानी होती है।

पर पहल कौन करे?

 

 

कहा तो यह भी जाता है की प्रसासन पुरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें तो परिंदा भी पर नहीं मार सकता? पर ऐसा होता प्रतीत नहीं होता। जानकारों के अनुसार शराब बन्दी उठने के बाद दुसरे अवैध कारोबार में इजाफा हुआ है। जिसमें कार्यवाही नाम मात्र की होकर रह गई है। जानकारी तो यहां तक कह रहे है की यही यथा स्थिति रही तो आने वाला समय युवा पीढ़ी को इन अवैध कारोबार में आकर्षित कर सकता है और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जाने मे जरा भी संकोच नहीं करने वाली आज समय की मांग है की इन अवैध कारोबारीयो पर अंकुश लगाकर समाज को नई दिशा देने की ओर बढ़ना चाहिए.