चंद्रपुर महानगर पालिका बंद टोल बनता दुर्घटना का मुख्य मार्ग..?

104

चंद्रपुर महानगर पालिका बंद टोल बनता दुर्घटना का मुख्य मार्ग..?

लाखों लोगों के आवागमन बाद भी कोई नही ले रहा सुध.!

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 27 06.2023
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता, ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क

पुरी खबर:-  श्री लखमापुर हनुमान मंदिर के पास के रोड पर बने पुराने टोलनाका का लोहा के प्लेट चोरी किए जाने की वजह से कई छोटी बड़ी गाड़ियों का डैमेज हो रहा है। कई गाड़ियों का पहिया पंचर हो चुकी है। और तो और दुपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाए भी हो चुकी है।  यह बेहद व्यस्तम सडकों में से है। 24 घंटे गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है।  ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने रामनगर थाने को शिकायत की है, तब जाकर अस्थायी रूप से बरेकेडिंग लगाई गई है। मनपा प्रशासन और पी डब्लू डी को खबर की गई है। दोनों विभागों को बताया गया है कि  इससे जान माल का खतरा हो सकता है। इसका तत्काल समाधान करें। परन्तु  दोनों विभागों ने अपना काम नहीं है ऐसा बताकर अपने आप से पल्ला झाड़ रही है।  मूल प्रश्न है कि इसका स्थाई समाधान कौन निकालेगा?

शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग होने के कारण इस रास्ते से बड़ी गाड़ियों के अलावा बड़ी संख्याओं में स्कूली बच्चों स्कूटी वाहनों से आना जाना करते हैं।

  • बंद टोल के कारण हो रही दुर्घटना का जिम्मेदार कौन?


  • भविष्य में जान हांनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसके सर फोड़ी जानी चाहिए ?  

 

  • इतने दिनों बाद भी अब तक प्रसासन ने सुध क्यों नहीं ली?         

सुरेश शर्मा ने संबंधित विभागों को सूचित किया है कि बुधवार के सुबह 11 बजे तक स्थाई समाधान नहीं किया गया तो सड़क जाम किया जाएगा।