बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का ब्रिज यात्रियों के लिए आज से प्रारंभ हुआ..

79

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का ब्रिज यात्रियों के लिए आज से प्रारंभ हुआ

पांच माह पूर्व बन्द किया गया था ब्रिज..

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 26.06.2023
रिपोर्ट:- रमेश निषाद, संवाददाता बल्लारपुर

पुरी खबर :- करीब 5 माह से मरम्मत के लिए बंद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज FOB आज 26 जून सुबह 11 बजे से यात्रियों की सेवा में पुनः प्रारंभ हो हुआ है यात्रियों के आवागमन हेतु पांच प्लेटफ़ार्म के लिए एकमात्र नया ब्रिज ही था.यात्रियों की परेशानीयों को देखते हुए इसे जल्द प्रारंभ करने हेतु अजय दुबे मेंबर राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद रेल मंत्रालय नई दिल्ली लगातार प्रयासरत रहे.

इस कार्य हेतु महाराष्ट्र के वनमंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार, राष्ट्रीय ओबीसी कमीशन के अध्यक्ष हंसराज भैया अहीर, रेल मंत्रालय नई दिल्ली के EDPM नीरज शर्मा, मध्य रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक नरेश लालवानी, मध्य रेलवे नागपुर के DRM तुषारकांत पांडेय, सीनीयर डीसीएम आशुतोष श्रीवास्तव, सीनियर डीईएन पद्मनाभ झा, बल्लारशाह के एईएन सुबोध कुमार सहित सभी रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है ।

ब्रिज प्रारंभ होते समय स्टेशन अधीक्षक नंदनवार साहब, आरपीएफ निरीक्षक सुनील कुमार पाठक वाणिज्य निरीक्षक मिश्रा, मिथिलेश पांडे महामंत्री भाजयुमो चंद्रपुर जिला, सुजीत निर्मल जिला महासचिव भाजपा उत्तर भारतीय, संदीप पोडे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, श्रीकांत उपाध्याय विदर्भ प्रदेश सचिव भाजपा कामगार मोर्चा, शेख करीम जिला उपाध्यक्ष भाजपा कामगार मोर्चा, अशोक सोनकर ज़िला सचिव भाजपा कामगार मोर्चा, अभिनेष पांडे, युगल मेहंदले, बुधराज निषाद, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.