यादव समाज ने मनाई गोवर्धन पूजा,  एच.एम.एस अध्यक्ष शिवकुमार यादव प्रमुख उपस्थिति रही..

97

यादव समाज ने मनाई गोवर्धन पूजा,  एच.एम.एस अध्यक्ष शिवकुमार यादव प्रमुख उपस्थिति रही..

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि.27 अक्टूबर 2022
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता

पुरी खबर:- कोरोना काल के बाद इस वर्ष हर वर्ष की तरह गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम इस वर्ष भी बड़ी घुम धाम से मनाया गया। जिसमें जिले के प्रत्येक तहसील काॅलरी गांव के यादव अहिर समाज के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा कर देश दुनिया में यादव समाज को पहचान दिलाने वाले स्व. श्री मुलायम सिंह यादव जी को यादव समाज की ओर से दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं बल्लारपुर सास्ती ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रहे स्व. राजु भैय्या यादवजी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गोवर्धन पूजा पर्व के शुभ दिन दि. 26.10.2022 को बल्लारपुर कॉलरी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवााना श्री किष्ण की पूजा अर्चना महोत्सव के दौरान एवं मुख्य अतिथी के रूप मे उपस्थित : माननीय श्रीमान शिवकुमार जी यादव ,कोयला श्रमिक सभा एच.एच.एस. के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य,

श्री रघुवीर अहीर जी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश,श्री सिक्की यादव जी नगरसेवक, श्री यशवीर यादव जी, श्री जितेंद्र प्रभात जी, श्री बंसत सिंह जी, श्री गौतम यादव जी, श्री संजय यादव जी,श्री राजवीर यादव जी,श्री महंगी यादव जी वेकोलि सुरक्षा समिति सदस्य, अन्य प्रमुख मान्यवर की उपस्थिति मंच पर रही। जिसमें सभी मिन्यवरो का यादव समाज की ओर से सत्कार किया गया है।

गोवर्धन पूजा समिति बल्लारपुर के सम्मानित आयोजककर्ता ,

  • श्री आर आर यादव जी ,श्री केएन प्रसाद जी ,श्री दीपक यादव जी, चंद्रभान यादव, बिहारी यादव,  बिन्दा यादव, प्रेम यादव जी ,श्री राममिलन यादव जी, श्री माताबदल यादव जी , संतोष यादव, श्री राहुल यादव जी, जिले के हर ओर से अन्य गणमान्य यादव समाज के नागरिको की उपस्थिति रही।