कॉलोनी स्थित छठ घाट पर 30 को जागरण कार्यक्रम ,प्रयागराज और जबलपुर से आएंगे कलाकार

103

कॉलोनी स्थित छठ घाट पर 30 को जागरण कार्यक्रम ,प्रयागराज और जबलपुर से आएंगे कलाकार

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 26 अक्टूबर 2022
रिपोर्ट:- कामताकुमार सिंह दुर्गापुर सवांददाता-

पुरी खबर:- कोविड के संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों से कॉलोनी स्थित छठ घाट पर जागरण का कार्यक्रम नहीं हो पाया था। अभी स्थिति काफी हद तक सुधर गई, इस कारण इस वर्ष छठ पर्व का पहला अर्घ्य 30 अक्टूबर सोमवार के शाम को भव्य जागरण कार्यक्रम होने जा रहा है।

जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांच कलाकार शामिल होने वाले हैं। इलाहाबाद( प्रयागराज) से पूनम त्रिपाठी, जबलपुर से देबू चक्रबोर्ती सहित मोहिनी नागले, पूजा नागले, कृष्णा नागवंशी जैसे गायकों के अलावा प्रसिद्ध स्टेज एकंर अरुण कहर आने वाले हैं। जबकि ऊंच दर्जे का साउंड सिस्टम नागपुर से मंगाया जा रहा है। भक्तजनों और दर्शकों का पसंद और इच्छा के मद्देनजर हिंदी के अलावा कुछ भोजपुरी धार्मिक गायन भी होगा। छठी मैया और सुर्य भगवान के सहित अन्य सभी देवी देवताओं और भगवान पर आधारित भव्य जागरण कार्यक्रम होगा।

विशेष रूप से उत्तर भारतीय द्वारा मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पूजा का त्योहार का पहला अर्घ्य 30 अक्टूबर को है। इसके लिए घाटों की साफ सफाई, मरम्मत और रंग रोगन का काम शुरू हो गया है।

शुद्घ गेहूँ की आटा में कई प्रकार के अन्य सामग्री मिलाकर ठेकुआ बनाया जाता है। विभिन प्रकार के कंदमूल, फल सहित कई अन्य प्रकार के प्रसाद के साथ पूजा याचना और सूर्य अर्घ्य किया जाता है। पूर्ण रूप से प्राकृतिक से जुड़े छठ पूजा कार्य में पांचों तत्व अग्नि, जल, पृथ्वी, पवन और आकाश सम्मिलित त्योहार है। सादगी, स्वच्छता, विनम्रता से ओतप्रोत छठ त्योहार में पीला रंग का बड़ा महत्व है। पुष्प, फल, कन्दमूल, मिट्टी का दिया, मिट्टी का बेदी, शुद्ध घी, बांस का सूप और दउरा, पीतल का थाली – लोटा, पीला वस्त्र, चादर सहित अन्य सामग्री की जरूरत पड़ती है। सुमधुर गीत-संगीत, वाद्ययंत्र, जागरण कार्य भी एक अहम स्थान रखता है। (फोटो