रिक्शा चालक की बेटी लक्ष्मी को भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने की आर्थिक मदत…!

357

रिक्शा चालक की बेटी लक्ष्मी को भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने की आर्थिक मदत…!

मुम्बई/महाराष्ट्र
दि. 04 अगस्त 2021
पुरी खबर:– मनपा हिंदी माध्यमिक शाला की छात्रा लक्ष्मी रामलाल कोरी ने एसएससी परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन किया है। कांदिवली पश्चिम में रहने वाली लक्ष्मी के पिता रामलाल कोरी रिक्शा चालक और मां गृहिणी है। महानगर पालिका के सभी स्कूलों में, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी को भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा ने उनके घर जाकर उनका मनोबल और ऊँचा हो और उन्हें आर्थिक सहायता मिले इस हेतु से धनादेश प्रदान किया।

भाजपा महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ संजय पाण्डेय जी ने आवाहन किया के हालात के आगे घुटने ना टेकने वाले लक्ष्मी जैसे बच्चों को समाज ने आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए। यह बच्चे ही भारत का भविष्य है और इस भविष्य को उज्वल बनाने में हमें इनकी सहायता करनी चाहिए।
इस अवसर पर ब्रिजेश सिंह, अनिल राय और सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

चंद्रसेन तिवारी
कार्यालय मंत्री
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र*