66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 हुआ शुरू

38
66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 हुआ शुरू
मगध परियोजना में 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 हुआ शुरू
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव जिला प्रतिनिधि ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क  whatapp 9175516885                                  
 
दिनांक:-१६/१२/२०२३
 
चंद्रपुर/ महाराष्ट्र
पूरी खबर :-खान सुरक्षा महानिदेशालय, रांची, कोडरमा एवं चाईबासा क्षेत्र के तत्वावधान में मगध-संघमित्रा अंतर्गत मगध परियोजना में शुक्रवार को 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 शुरू हुआ। परियोजना पदाधिकरी एस. सत्यनारायणा द्वारा परियोजना कार्यालय परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खनन गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा संस्कृति का पालन करने के लिए सेफ्टी ऑफिसर एस.एन. प्रसाद द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकरी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य खदान श्रमिकों के साथ-साथ अधिकारियों के बीच सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना और बिना दुघर्टना सुरक्षित उत्पादन करना है। इस अवसर पर खान प्रबंधक, मोहम्मद अकरम ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोयला खदानों में हर साल वार्षिक खान सप्ताह मनाने का जो कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय के दिशा निर्देश पर किया जाता है वह काफी सराहनीय है। सुरक्षा जीवन का मूल मंत्र है, इसे सभी लोगो को अपनाने की जरूरत है। सुरक्षा हमारे सभी खनन कार्यों का एक अभिन्न अंग होना चाहिए और इसे हमारी कार्य संस्कृति में व्यवस्थित दृष्टिकोण को शामिल करना होगा और सही दृष्टिकोण हमें अपने खनन कार्य में शून्य नुकसान हासिल करने में मदद कर सकता है। सेफ्टी ऑफिसर, एस. एन. प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 का कार्यक्रम 15 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक चलेगा जिसमे प्रत्येक दिन परियोजना में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा से संबन्धित कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जैसे कि कर्मियों के बीच सुरक्षा वार्ता एवं सुरक्षा वीडियो का प्रदर्शन, कर्मचारियों के बीच विद्युत सुरक्षा पर जागरूकता, HEMM की रखरखाव गतिविधियों पर सुरक्षा जागरूकता, ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग में सुरक्षा सावधानियाँ, सड़क सुरक्षा और कोयला परिवहन योजना पर जागरूकता, कोयला स्टॉक और सभी कांटाघरों में सुरक्षा जागरूकता आदि जो की खदान श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने दूसरे क्षेत्र की टीम हमारे क्षेत्र आएंगे तथा हमारे क्षेत्र की टीम दूसरे क्षेत्र में जाएगी। अलग-अलग दिन प्रत्येक परियोजना में धूम धाम से खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस विषेश अवसर पर परियोजना पदाधिकारी, खान प्रबंधक, सेफ्टी ऑफिसर सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।