फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की बड़ी कार्रवाई.

132

फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की बड़ी कार्रवाई.

भारी पुलिस बल दंगा नियंत्रण दल की तैनाती की गई


चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 29 अक्टूबर 2022
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता

पुरी खबर:-  आज दि.29 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे से चंद्रपुर शहरके तुकुम परिसर में हुए रास्ते के अतिक्रमण के खिलाफ भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया।
चंद्रपुर शहर के तुकुम परिसर में फुटपाथ पर लोगों ने अपनी दुकानें लगा रखी थी। जिससे यहां से भारी तादाद मे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में  परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। इन दुकान दारो ने बड़े बड़े टेन्ट लगा रखे थे। आए दिन ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना तुकुम वेकोली कालोनी उर्जा ग्राम में रह रहे नागरिकों करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए महानगर पालिका के कर्मचारियों ने भारी पुलिस बल ,दंगा नियंत्रण दल, तथा ट्रैफिक पुलिस की मदद से  फुटपाथ पर अतिक्रमण (कब्जा) कर बैठे छोटे व्यापारियों को शांति के साथ के साथ हटाया गया। और कुछ दुकानदारों के सामान भी जप्त कर कठोर कार्रवाई की।

इस कार्यवाही में मनपा के अधिकारियों के साथ रामनगर पुलिस निरीक्षक मुळे और शहर ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक पाटिल के साथ अन्य पुलिस बल तथा मनपा कर्मचारी मौजूद रहे।