ऑटो चालक मालक संघटना का रामकथा का सहयोग,

58
ऑटो चालक मालक संघटना का रामकथा का सहयोग, 
 
कन्सेशन रेट पर ऑटो से श्रद्धालुओं को पहुंचाने की व्यवस्था
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव जिला प्रतिनिधि ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क  whatapp 9175516885                                  
दिनांक:-१५/१२/२०२३
चंद्रपुर/ महाराष्ट्र
 पूरी खबर:-श्रीलखमापुर हनुमान मंदिर सेवा समिति तथा श्रीजलाराम सेवा मंडल चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 दिसंबर शनिवार से श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है।  चंद्रपुर- नागपुर हाइवे रोड स्थित लखमापुर श्रीहनुमान मंदिर स्थित श्री राम कथा स्थल तक श्रद्धालुओं को परिवहन की सुविधा के लिए महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा चालक मालक असोसिएशन ने स्वतः होकर सामने आया है। श्री राम और राम कथा से अभिभूत होकर शहर के ऑटो असोसिएशन ने चंद्रपुर के विभिन्न चौकों से श्रद्धालुओं को श्री लखमापुर हनुमान मंदिर परिसर स्थित राम कथा स्थल तक कन्सेशन रेट पर पहुंचाने का निर्णय लिया है। श्री राम कथा आरंभ होने के एक घंटा पूर्व, दोपहर 2 बजे से 16 से 24 दिसंबर तक कन्सेशन रेट लागू रहेगा।
यों तो शहर के किसी भी ऑटो से कन्सेशन रेट पर राम कथा स्थल जा सकते हैं। लेकिन कुछ ऑटो विशेष रूप से चिन्हित किये गए है। जिस ऑटो पर भगवा झंडा फहराते देखे जाये, वे ऑटो रामकथा स्थल तक जाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगी।
गांधी चौक,  बंगाली कैम्प, तुकुम, रामनगर, बस स्टैंड और अचलेश्वर गेट  से  श्रीलखमापुर रामकथा स्थल तक रिज़र्व ऑटो 100 रुपये कन्सेशन रेट पर जाएंगी। जबकि बाबुपेट, इंदिरा नगर और पठानपुरा से श्रीलखमापुर हनुमान मंदिर कथा स्थल तक  रिजर्व ऑटो का कन्सेशन रेट 120 रुपये रखा गया है। नियमानुसार ऑटो पर कितनी भी संख्या में श्रद्धालुओं बैठे, रिजर्व ऑटो का कन्सेशन रेट एक ही रहेगा। जो श्रद्धालु एक या दो की संख्या में रहेंगे वे शीट शेयरिंग कर कनशेसन रेट में जा पाएंगे।
जिन श्रद्धालुओं को कथास्थल तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा नहीं है, उन लोंगो के लिए  महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा चालक मालक असोसिएशन ने यह दरियादिली दिखाई है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं राम कथा का श्रवण कर सकें।
      वापसी के लिए निः शुल्क बस की व्यवस्था
   श्री रामकथा समाप्ति की बाद उन श्रद्धालुओं के लिए जो कि रिजर्व ऑटो से कथा स्थल गए थे उन्हें वापसी के लिए 5 बसेस की व्यवस्था की गई है। जो बागला चौक व तुकुम तक के श्रद्धालुओं को छोड़ सकेगा।
       भव्य बाइक रैली और  शोभा यात्रा
रामकथा के पहला दिन शनिवार 16 दिसंबर को गंज वार्ड स्थित जलाराम मंदिर से दोपहर 1 बजे से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। जो गिरनार चौक, गाँधी चौक, जटपुरा गेट, वरोरा नाका चौक से होते हुए दादावाड़ी स्थित विद्यानिकेतन हाईस्कूल तक बाइक रैली पँहुचेंगी। वहां पर जलपान की व्यवस्था रहेगा।  उसके बाद विद्यानिकेतन हाईस्कूल से पैदल शोभायात्रा आरंभ होगा जो लखमापुर हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी।
 शोभा यात्रा लखमापुर मंदिर पहुंचेगी तब विशेष ढोल वाद्यों से उन्हें स्वागत किया जाएगा। उसके बाद रामकथा  प्रारंभ होगा। पहला दिन16 दिसंबर को पोथी यात्रा, दूसरे दिन 17 दिसंबर को वंदना तथा महात्म्य, तीसरे दिन 18 दिसंबर को शिव पार्वती संवाद, चौथे दिन 19 दिसंबर को श्रीराम जन्म, पांचवें दिन 20 दिसंबर को श्रीराम लीला, छठे दिन 21 दिसंबर को सीताराम विवाह, सातवें दिन 22 दिसंबर को श्रीराम भरत मिलाप, आठवें दिन 23 दिसंबर को श्रीहनुमान मिलन तथा अंतिम दिन 24 दिसंबर को श्रीराम राज्यभिषेक का कथा होगा।
श्रीराम कथा 17  से 23 दिसंबर तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा जबकि अंतिम दिन 24 दिसंबर को  सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक  श्रीराम कथा होगा। उसके बाद उसी दिन 1 बजे से भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा।