नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठपर्व का हुआ शुरुआत

61
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठपर्व का हुआ शुरुआत
चंद्रपुर/ महाराष्ट्र
 
दि.17/11/2023
 
रिपोर्टर : रमाकांत यादव 
 
सविस्तर बातमी 
विशेष रूप से उत्तर भारतीय द्वारा मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ पूजा पर्व   शुक्रवार के नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। 18 नवंबर शनिवार को खरना,19 नवंबर रविवार को संध्याकालीन सूर्य अर्घ्य तथा दूसरे दिन 20 नवंबर प्रातः कालीन सूर्य अर्घ्य के साथ  छठ पर्व की पूर्णाहुति होगी। इसके लिए घाटों की साफ सफाई, मरम्मत और रंग रोगन का काम पूरा हो गया है। अब पानी भरने का काम चल रहा है।
      खुले में समुंदर, नदी, नाले, तालाब अथवा झरना किनारे खड़ा होकर सूर्य अर्घ्य मनाये जाने वाले छठ त्योहार में बड़ी ही विधि व नियम का पालन किया जाता  है।
  शुद्घ गेहूँ की आटा में कई प्रकार के अन्य सामग्री मिलाकर ठेकुआ बनाया जाता है। विभिन प्रकार के कंदमूल, फल सहित कई अन्य प्रकार के प्रसाद के साथ  पूजा याचना और सूर्य अर्घ्य किया जाता है। पूर्ण रूप से प्राकृतिक से जुड़े छठ पूजा कार्य में पांचों तत्व अग्नि, जल, पृथ्वी, पवन और आकाश सम्मिलित त्योहार है। सादगी, स्वच्छता, विनम्रता से ओतप्रोत छठ त्योहार में पीला रंग का बड़ा महत्व है। पुष्प, फल, कन्दमूल, मिट्टी का दिया, मिट्टी का बेदी, शुद्ध घी, बांस का सूप और दउरा, पीतल का थाली – लोटा, पीला वस्त्र, चादर सहित अन्य सामग्री की जरूरत पड़ती है। सुमधुर गीत-संगीत, वाद्ययंत्र, जागरण कार्य भी एक अहम स्थान रखता है।
  वेकोलि कॉलोनी दुर्गापुर स्थित छठ घाट परिसर में  19 नवंबर रविवार के शाम को सूर्य अर्घ्य पश्चात  बनारस से आये 6 पंडितों द्वारा भव्य महा गंगा आरती किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पालक मंत्री सुधिर मुनगंटीवार, विधायक द्वय सुभाष धोटे व प्रतिभा धानोरकर भाग लेंगे। दूसरे दिन 20 नवंबर के सुबह सूर्य अर्घ्य के बाद चाय वितरण होगा। उस दिन शाम 5 बजे से भव्य जागरण कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर व विधायक किशोर जोरगेवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जागरण कार्यक्रम में कोलकता के कलर टी व्ही के राइजिंग स्टार-अमन परवाना, नागपुर से प्रसिद्ध गायिका-कोमल निन्नावे,  जागरण गायक- आशीष ठाकरे के अलावा  महाबली बजरंग बली, माँ काली, शंकर भोलेनाथ की भव्य झाँकी का प्रदर्शन होगा। इसके अतिरिक्त अन्य झांकियां भी  होगा।