अवैध सुगंधित तंबाकू तस्कर को घुग्घुस पुलिस ने धरा.

125

अवैध सुगंधित तंबाकू तस्कर को घुग्घुस पुलिस ने धरा.

क्या आपका तक पहुंच पाएगी घुग्घुस पुलिस?

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 01 फरवरी 2023
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता

पुरी खबर:- दि 31 जनवरी की दोपहर गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने रेड की और घटनास्थल पर अमरजीत ध्रुव प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष पता रैय्यतवारी काॅलरी, चंद्रपुर को अवैध सुगंधित तंबाकू रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मारुति कंपनी की ओमनी कार क्रमांक mh34 बीएफ 3115 इस वाहन में शीशा सुगंधित तंबाकू और ईगल सुगंधित तंबाकू परिवहन किया जा रहा है, ऐसी गुप्त सूचना पुलिस को अपने सूत्र द्वारा प्राप्त हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर घुग्घुस पुलिस ने केमिकल वॉर्ड, घुग्घूस 31 जनवरी की दोपहर 4.30 के दौरान रेड कर, चार पहिया वाहन के साथ 3 लाख 2 हजार 100 सौ रुपए का मुद्दे माल जप्त किया है। इस रेड मे अपराधी अमरजीत ध्रुव प्रसाद गुप्ता के खिलाफ कलम 328, 273,188 भादवी सहकलम 6(3)(4),30(2)(ए ),59अन्न सुरक्षा मा.न.के अधि.2006 घाराओ के अंतर्गत गुनाह दर्ज किया गया है।

और न्यूज पढ़ें 👇👇👇


“खेल पुराना क्रेज नया”


अवैध रेती उत्खनन प्रकरणी वाहने व साहित्य जप्त, घटना स्थल पोकलेन व पाणीची बोट जप्त.!



यह कार्यवाही थाणेदार बबन पुसाटे के मार्गदर्शनात सपोनि. मेघा गोखरे, डीबी. पथक के मनोज धकाते, प्रकाश करमे, रणजित भुरसे, नितीन मराठे, सचिन वासाडे व महेंद्र वन्नकवार ने की है.

आज जिले में अवैध व्यापार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के नव नियुक्त एस पी रविंद्र सिंह परदेसी वहीं नव नियुक्त IAS SDM मुरुगनाथम ने अवैध व्यापार करने वालों के दांत खट्टे कर रखे हैं। रेड पर रेड इनका व्यापार ठप्प हो गया है।  जिससे इनकी बौखलाहट साफ देखी जा सकती है।

जिले में प्रचलित गणेस पान मटेरियल के मालिक गणेश तक क्या घुग्घुस पुलिस पहुंच पाएगी? सवाल उठाने का करण बनता है क्योंकि लाखों की देणगी के चलते अब तक अन्न औषध विभाग का गणेश के गोदामों पर हाथ डालना तो छोड़िए। नजर तक नहीं गड़ा पाए है। अबतक इसका बचा रहना कई सवाल खडेज्ञकरता है और अन्न औषध विभाग अपनी कुंभ कर्णी निद में सोया रहना किस ओर आसाराम करता है।

यह तो माया का ही कमाल हो सकता है।