भ्रष्टाचार के कारण, और भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम

202
Businessman counting money, Indian Rupee currency, in the envelope just given by his partner after making an agreement in private dark room - loan, briberry and corruption scam concepts

भ्रष्टाचार के कारण, और भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम

एक विषय राष्ट्र भक्ति का भी होना चाहिए.

भारत
दि. 28 जनवरी 2023
रिपोर्ट:- जिला संवाददाता

आज सरकार भ्रष्टाचार रोकने के हर उपाय योजना करती आई है पिछले कई दशक सत्ता में रहने के बाद भी भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंचने में हर सरकार नाकाम साबित हुई है। आज हो या बिता हुआ कल, सरकार की नियत पर कोई संदेह नहीं है, पर नितियां सही नही होने की वजह से धरातल पर उतारने में सरकार को नाकामयाबी ही हाथ लगी है। नई पिंडियों में देश भक्ति राष्ट्र भक्ति की भावना की कमी महसूस की जा सकती है। परीणाम स्वरुप भ्रष्टाचार का जन्म होता है। आज नई पिडि को राष्ट्र भक्तों का इतिहास तो पढ़ाया जाता है पर राष्ट्र भक्ति समझाने में सफलता कम ही मिलती है। आज एक और विषय को पढ़ाने की जरूरत क्यों है।  यह समय की मांग भी है, “एक विषय राष्ट्र भक्ति का भी होना चाहिए”। आज भ्रष्टाचार की परिभाषा बदल गई है।

प्रस्तावना : भ्रष्टाचार अर्थात भ्रष्ट+आचार। भ्रष्ट यानी बुरा या बिगड़ा हुआ तथा आचार का मतलब है आचरण। अर्थात भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है वह आचरण जो किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो। जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के विरूद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है।

आज भारत जैसे सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े फैला रहा है। आज भारत में ऐसे कई व्यक्ति मौजूद हैं जो भ्रष्टाचारी है। आज पूरी दुनिया में भारत भ्रष्टाचार के मामले में 94वें स्थान पर है। भ्रष्टाचार के कई रंग-रूप है जैसे रिश्वत, काला-बाजारी, जान-बूझकर दाम बढ़ाना, पैसा लेकर काम करना, सस्ता सामान लाकर महंगा बेचना आदि। भ्रष्टाचार के कई कारण है। जानिए…

भ्रष्टाचार में मुख्य घूस यानी रिश्वत, चुनाव में धांधली, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, न्यायाधीशों द्वारा पक्षपातपूर्ण निर्णय, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब आदि बांटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, अपने कार्यों को करवाने के लिए नकद राशि देना यह सब भ्रष्टाचार ही है।


और खबर पढ़ें 👇👇👇

“खेल पुराना क्रेज नया”


वर्धा जिले में बोगस नर्सिंग कॉलेज का पर्दाफाश.!


भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम

  • भ्रष्टाचार के कारण आर्थिक विकास में मन्दी आती है।

 

  • क्योंकि भ्रष्टाचार बढने पर निजी निवेश घटने लगता है।

 

  • भ्रष्टाचार के कारण उत्पादक क्रियाओं से मिलने वाला लाभ (रिटर्न) कम हो जाता है।

 

  • भ्रष्टाचार के कारण असमानता में वृद्धि होती है।

भ्रष्टाचार के कारण : 

असंतोष – जब किसी को अभाव के कारण कष्ट होता है तो वह भ्रष्ट आचरण करने के लिए विवश हो जाता है।

स्वार्थ और असमानता : असमानता, आर्थिक, सामाजिक या सम्मान, पद -प्रतिष्ठा के कारण भी व्यक्ति अपने आपको भ्रष्ट बना लेता है। हीनता और ईर्ष्या की भावना से शिकार हुआ व्यक्ति भ्रष्टाचार को अपनाने के लिए विवश हो जाता है। साथ ही रिश्वतखोरी, भाई-भतीजावाद आदि भी भ्रष्टाचार को जन्म देते हैं।

भारत में बढ़ता भ्रष्टाचार : भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है। आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़े तेजी से फैल रही है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। भ्रष्टाचार का प्रभाव अत्यंत व्यापक है।

भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव : जीवन का कोई भी क्षेत्र इसके प्रभाव से मुक्त नहीं है। यदि हम इस वर्ष की ही बात करें तो ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो कि भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। जैसे आईपील में खिलाड़ियों की स्पॉट फिक्सिंग, नौकरियों में अच्छी पोस्ट पाने की लालसा में कई लोग रिश्वत देने से भी नहीं चूकते हैं। आज भारत का हर तबका इस बीमारी से ग्रस्त है।

भ्रष्टाचार रोकने के उपाय : यह एक संक्रामक रोग की तरह है। समाज में विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर दंड-व्यवस्था की जानी चाहिए। आज भ्रष्टाचार की स्थिति यह है कि व्यक्ति रिश्वत के मामले में पकड़ा जाता है और रिश्वत देकर ही छूट जाता है।

जब तक इस अपराध के लिए को कड़ा दंड नही दिया जाएगा तब तक यह बीमारी दीमक की तरह पूरे देश को खोखला करते जाएगी। लोगों को स्वयं में ईमानदारी विकसित करना होगी। आने वाली पीढ़ी तक सुआचरण के फायदे पहुंचाने होंगे।

उपसंहार : भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है। भ्रष्टाचार से जुड़े लोग अपने स्वार्थ में अंधे होकर राष्ट्र का नाम बदनाम कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

दुनियाभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ही 9 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को एक प्रस्ताव पारित कर ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की। भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र एवं दुनिया का इस जंग में शामिल होना एक शुभ घटना कही जा सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है।

 

किसी ने क्या खुब लिखा है.

लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका, कल आगाज आएगा,

मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब आएगा...