खेल खिलाड़ी का पैसा मदारी का.!!

332

खेल खिलाड़ी का पैसा मदारी का.!!

All is down, but videogame in town?

मनोरंजन का खेल बना धन उगाही का खेल, शहर में चालु विडियो गेम के चक्कर में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी.!


चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 23 जनवरी 2023
रिपोर्ट :- जिला संवाददाता

पुरी खबर :-

चंद्रपुर शहर में अवैध तरह से चल रहे विडियो गेम का खेल सिर्फ मनोरंजन ना रहते हुए लुट का बिजनेस बन गया है? जिले के नव नियुक्त एस पी रविंद सिंग परदेशी के पदभार संभालते ही, जहां बाकी सट्टा पट्टी, मुर्गा बजार, का खेल बंद है वहीं कुछ जगह पर छुपे रास्ते चला रहे संट्टा मटका मुर्गा बजार का खेल जारी रख खेल खेलाया जा रहा है।

परंतु खुलेआम मंनोरंजन के खेल को जुगार में रुपांतरित कर लाखों का अंदर बाहर किया जा रहा है। आज मनोरंजन का खेल स्कुली बच्चो, कालेज में पढ रहे बच्चों से यह अधोसीत जुगार का खेल अछुता नहीं है? कुछ गरिबो के घर बर्बाद तो हो ही रहे, वहीं खेल को खिलाने वाले आबाद हो रहे है।



!!.खेल खिलाड़ी का पैसा मदारी का.!!

शहर के मध्य में स्थित यह खेल रक्षा प्रणाली से अछुता क्यों है?

यह भी एक शोध का विषय है.! क्या समाजसेवी संस्थाएं राजनीतिक दल सब अपने हि बुने जाल में उलझे हैं जिससे इनकी जिम्मेदारी और जनता के जान, माल के रक्षकों पर ध्यान केन्द्रित ना होना शहर की जनता के लिए हितकारी है? यह भी जनता को सोचना होगा और आने वाले समय में इस का उत्तर भी मांगना होता। चंद्रपुर शहर की जागरुक जनता सब जानती है और समझती भी है।

 

शहर के बिचो बिच सटे हुए विडियो गेम के क्लब प्रसासन की नजरों से कैसे ओझल हो सकते है। और खुले आम मनोरंजन के खेल को जुगार बनाकर किसी का घर संसार उजाड़ना किसी हत्या के अपराध से कम नहीं है।  आने वाले युवा भविष्य का इस ओर आकर्षण देश और शहर के लिए घातक साबित हो सकता है?