पुर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री हंसराज अहिर की भव्य आभार सभा..(Hansraj Ahir)

114

पुर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री हंसराज अहिर की भव्य आभार सभा..

नागपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम..

चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 04 डिसेंबर 2022

पुरी खबर:-  चंद्रपुर जिले के पुर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर की राष्ट्रीय पिछड़े वर्ग आयोग भारत के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। जिसमें उनका स्वागत नागपुर एयरपोर्ट पर जोरों शोरों से हुआ। आज चंद्रपुर शहर के महानगर पालिका गांधी चौक में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया है।

बता दें हंसराज अहिर ने भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए अब तक के कार्यकाल में उन्होंने युपीए सरकार में हुए कोल ब्लॉक घोटाला उजागर किया, जिसमें सरकार को 25 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, वहीं 60 लाख करोड़ की थोरीयम (अॅटोमीक मिनिरल) का भी खुलासा किया।

वेकोली प्रकल्प ग्रस्त किसानों को 27 प्रकल्पों में 120 करोड़ के लगभग 2163 करोड़ मुआवजे के साथ 11380 नौकरी भी दिला चुके हैं।

सेन्ट्रल इन्स्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) चंद्रपुर के माध्यम से 2796 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और 2466 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी उपलब्ध करवाई।

जिले की जनता को रेल्वे की अन्य सुविधाएं जैसे चंद्रपुर रेल्वे स्टेशन में ट्रेनों का स्टॉपेज जिससे दूसरे राज्य लोगों को सुविधाएं मुहैया हुई। ऐसे अनेकों कार्य है जिसमें चंद्रपुर के विकास में एक मिल का पत्थर साबित हुए है। चंद्रपुर लोकसभा में श्री हंसराज अहिर मे पिछले कई दशको से कई बार बीजेपी का परचम लहराया है।

उनकी इस उपलब्धि से चन्द्रपुर की जनता में खुशी का माहौल है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। मां. हंसराज अहिर जानता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज आभार सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख उपस्थिति मां. सुधीर मुनगंटीवार रही है।