चन्द्रपुर क्षेत्र में पहली बार 1682 सदस्यों के साथ एच एम एस प्रथम स्थान पर..

60

चन्द्रपुर क्षेत्र में पहली बार 1682 सदस्यों के साथ एच एम एस प्रथम स्थान पर,

इंटक ने इस वर्ष कुल 1465 सदस्य ही जोड़ पाए

चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि. 25 सप्टेंबर 2022

कामता कुमार सिंह ,दुर्गापुर सवांददाता-

पुरी खबर:- वेकोली चन्द्रपुर में कार्यरत कर्मियों के संघटनाओं की सदस्यों की संख्या हाल ही में घोषित हुआ। वेकोली कर्मियों के बीच पाँच संघटनाओं- एच एम एस, इंटक, बी एम एस, आयटक व सीटू कार्य कर रहा है। वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र के 2022 की जारी सूची में कुल 15 यूनिट बताया गया है। जहाँ कुल 4766 कर्मी कार्यरत हैं। जिसमें पहली बार एच एम एस संघटना ने 1682 कर्मियों की सदस्यता अपनी पक्ष में बनाकर वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र में नम्बर वन हासिल किया है। जबकि वर्षो से चन्द्रपुर क्षेत्र में नम्बर वन रहने वाले इंटक दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इंटक ने इस वर्ष कुल 1465 सदस्य ही जोड़ पाए। पहली बार नम्बर वन हासिल करने वाले एच एम एस ने अपनी दूसरी प्रतिद्वन्द्वी इंटक से 217 सदस्यों की संख्या ज्यादा हासिल की। तीसरा स्थान बी एम एस का है। इन्होंने 1197 ही सदस्य बना पाए। आयटक संघटना का मात्र 216 ही सदस्य बन पाये। 206 कर्मी बैलेंस मेम्बर में हैं। जो विभिन्न तकनीकी कारणों के कारण किसी भी संघटनाओं का सदस्य नहीं बन पायें है। वेकोली चन्द्रपुर तरफ से जारी सूची में सीटू संघटना का सदस्यों की संख्या नहीं बताया गया है। जानकारी अनुसार वेकोली में सीटू संघटना की सदस्यों की गिनती नहीं की जाती है।

 

कुशल नेतृत्व के कारण हम नम्बर वन बने – घनश्याम यादव

  • दुर्गापुर उपक्षेत्र में कार्यरत व वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र के एच एम एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि हमारे वेकोली एच एम एस अध्यक्ष शिवकुमार यादव व महासचिव फ्रांसिस दारा का कुशल नेतृत्व के बदौलत ही हम आज नम्बर वन बने हैं। वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र में एच एम एस सदस्यों की संख्या बढ़ाने में क्षेत्रीय महासचिव संजय मिसलवार सहित सभी पदाधिकारियों का भरपूर योगदान और मेहनत रहा है।

 

15 यूनिट में कुल 4766 कर्मी कार्यरत 

  • ज्ञात हो कि भटाली खदान में -828, पदमापुर -295, दुर्गापुर -1104, सी आर सी में -127, महाकाली कॉलरी- 1260, डी आर सी- 819, हॉस्पिटल में 82, एरिया स्टोर में 39 सहित वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र के 15 यूनिट में कुल 4766 कर्मी कार्यरत हैं। उक्त कर्मियों कौन से संघटना से जुड़े है और किस संघटनाओं के सदस्यता ग्रहण किये है, इसकी छानबीन प्रति वर्ष अगस्त सितंबर महीने में होता है। जिन संघटनाओं के जितनी ज्यादा संख्या होती है उस संघटना के नेताओं को उतना ही ज्यादा बर्चस्व माना जाता है। ज्यादा सदस्य संख्या वाले संघटना को वेकोली के विभिन्न समितियों में उसी प्रकार से स्थान प्राप्त होता है।

 

 

 

 

समितियों में सदस्यों में आ सकता है बदलाव

 

संघटना के सदस्यों की संख्या के हिसाब से विभिन्न समितियों में पदाधिकारियों का स्थान प्राप्त होगा। अब यह तय है कि समितियों से कई हटेंगे तो कई बनेंगे।

 

वेकोली चन्द्रपुर क्षेत्र के इतिहास में पहली बार एच एम एस (हिन्द मजदूर सभा) ने सदस्यों के संख्या में नम्बर वन बना है। इसके बाद संघटना में जबरदस्त उत्साह है। संघटना के पदाधिकारियों ने नारा लगाकर खुशियों का इजहार किया।