चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर से विधायक सुधीर मुनगंटीवार जी ने कॅबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.. 

102

चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर से विधायक सुधीर मुनगंटीवार जी ने कॅबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.. 

महाराष्ट्र
दि.09 अगस्त 2022

पुरी खबर,:- चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर सीट से विधायक और पूर्व वन मंत्री पालक मंत्री और नियोजन मंत्री  रहे सुधीर भाऊ मुनगंटीवार ने आज दि 09 अगस्त 2022 को मंत्री पद की शपथ लि है। सुधीर मुनगंटीवार के बारे में जाना जाता है की वे अपने पुर्व के कार्यकाल में महाराष्ट्र में विकास के लिए काफी बेहतरीन काम किया था। आज फिर एक बार चंद्रपुर जिले की जनता ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जिले की जनता में उत्साह और त्योहार का माहौल बना हुआ है।

 

मा. सुधीर मुनगंटीवार के शपथ लेने के बाद जिले की जनता की आशाएं जगी है। आज जिले की कानून व्यवस्था पर कई बार सवाल खड़े किए जा चुके हैं। चंद्रपुर शहर में बढ़ते अवैध कारोबार जैसे राष्ट्रीय संपत्ति कोयला, कैंसर जैसी भयावह बिमारी की जननी सुगंधित तंबाकू, सरकारी के खजाने में डाटा डालती रेत तस्करी, अवैध खंडनी जैसे मामलों में जिसमे सरकार और सरकारी तंत्र पर जनता सवाल खड़े करती है। उस पर लगाम कसना प्रमुख उद्देश्य होगा। उनके मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जानता में आशाएं जगी है।