टोल नाके पास चालक को मारकर ज़बरन लूटपाट .!

112

टोल नाके पास चालक को मारकर ज़बरन लूटपाट..!

चंन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि.05 फरवरी 2022
रिपोर्ट:- हनिफ शेख संवाददाता

पुरी घटना:- शनिवार 5 फेब्रुवरी को रात 3:30 बजे के दौरान घुग्घुस-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर धानोरा टोल नाका के पास मे रात के समय अज्ञात चोरो ने ट्रक चालक के साथ सलाख और चाकु से मारपीट करने बाद जबरन पैसे लुटकर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 5 फेब्रुवरी कि रात 3:30 बजे  ट्रक चालक धीरज वीरेन्द्र प्रसाद यादव उम्र (20) पत्ता बासघाट, बिहार ने अपनी ट्रक क्र MH34 BG 3342 के अंदर रात मे सो रहे थे। इसी बीच चार से पांच लोगों कि अचानक से टोली आकर ट्रक चालक को सलाख से मारने के बाद चाकु दिखाकर चालक के पास से जबरन 3000 रू लुटकर फरार हो गए। इसी घटना के बाजु मे दुसरे ट्रक चालक महेन्द्र कुमार प्रेम शंकर दुबे भी MH 40 AK 0815 अपनी ट्रक के अंदर रात सो हुए थे कि अज्ञात चोरो ने इन्हें भी सलाख से पीट पीट कर मारा और चाकु दिखाकर पास मे रखे 4700 रू लुटकर फरार हो गए। दोनों चालको ने अज्ञात चोरो के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाना मे मामला दर्ज कियाहै।

पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ कलम 394 (34) का गुन्हा दर्ज किया आगे की जांच घुग्घुस पोलिस निरीक्षक बबन पुसाटे के मार्गदर्शन पर सहायक पुलिस निरीक्षक अंबादास टोपले कर रहे हैं। घुग्घुस मे लूटपाट, गुडागर्दी, चोरी, की खबर प्राप्त होते ही चंद्रपुर जिल्हा के पुलिस अधीक्षक अरविंद साळवे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, शेखर देशमुख, गुन्हा शाखा ,पुलिस निरीक्षक बाळासाहेब खाडे ने घटना स्थल मे पहुचकर जायगा लिया।