बैलो को निर्दयता से भरे कन्टेनर को विरुर पुलिस ने पकड़ा..! महाराष्ट्र तेलंगाना राज्य मे गोवंश तस्करी का हुआ खुलासा..!

94

बैलो को निर्दयता से भरे कन्टेनर को विरुर पुलिस ने पकड़ा..!

महाराष्ट्र तेलंगाना राज्य मे गोवंश तस्करी का हुआ खुलासा..!

चंन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 03 डिसेबर 2021

पुरी खबर:- दि 02 dec 2021  को पुलिस स्टेशन विरुर थानेदार चव्हाण को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन की हद्द मे लक्कडकोट हायवे पर सोडो गाव की पूलिया के पास बेरीकेट कर पुलिस स्टाफ ने साक्षीदार के समक्ष गुप्त जानकारी के मुताबिक एक कन्टेनर राजुरा की ओर से लक्कडकोट की ओर आते समय दिखाई देनेपर पुलिस ने साक्षीदार के समने जाच पडताल करने पर टि एस-१२-युडि-०५४९ के वाहन मे २८ नग जिवीत बैल जात गौव वंश को निर्दयता से ठुस कर भरा गया था, और उन्हें महाराष्ट्र की सिमा से तेलंगाना पार कर वहा कत्लखाने ले जाने के दौरान पकडे गए।

पकडे गए अपराधी…

1)जिसमे अपराधी वशिम युनूस खान उम्र 35 वर्ष पत्ता बल्लारपुर

2) वाहन चालक जितीन केशु विजयन उम्र 30 वर्ष पत्ता. ईरुमतला, जि. येरनागुडम (केरल)

3) मोबिन फकरुद्दीन शेख उम्र 30 वर्ष उम्र 30 वर्ष लक्कडकोट

इनके विरुद्ध महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधि. १८७६ की कलम -५(अ) (१) (५), ९, ११, और प्राणियों के साथ निर्दयता से सलुक प्रतिबंध क अधि. १९६० की कलम-११(१) (ड) के अनुसार गुनाह दर्ज किया गया है।

जप्त माल
२८ नग जिवित बैल गौव वंश प्रजाति किमत २ लाख ८० हजार
कन्टेनर क्र. टि एस.१२-युडि-०५४९ किमत १५ लाख
ऐसा कुल १७ लाख ८० हजार का मुद्दे माल जप्त किया गता है।

यह कार्रवाई..

पुलिस. अधिक्षक अरविंद साडवे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजा पवार के मार्ग दर्शन मे सहायक पुलिस निरिक्षक राहुल चव्हाण, पुलिस हवलदार दिवाकर पवार,राहुल सहारे, मल्लया नरगेवार, पुलिस सिपाही स्वपनिल चांदेकर, विजय मुडे, सुरेंद्र काले, अतुल सहारे प्रलाद जाधव, चालक नरेश शेन्डे

आगे की कार्यवाही थानेदार राहुल चव्हाण कर रहे हैं।