उत्तर भाषीय संघ कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन…

136

उत्तर भाषीय संघ कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन…

चंन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि.08 नवंबर 2021

दुर्गापुर सवांददाता- रविवार दि.07 नवंबर की शाम को तुकुम के जयराज नगर स्थित उत्तर भाषीय संघ कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। तुलसीदास रचित रामायण का महत्वपूर्ण भाग सुंदरकांड का संगीतमय पाठ में गायकगणों  रमाकांत यादव, रामजी यादव, अनूप यादव, दुर्गा प्रसाद यादव यवतमाळ, दीपक वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, नंदकिशोर सोनी, सुखराम प्रजापति, धनोज यादव, सन्नी सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक किशोर जोरगेवार, उत्तर भाषीय संघ के

अध्यक्ष – बबलु उर्फ विनोद सिंह, सचिव -विरेन्द्र सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, सी.ए.अमर सिंह राठौड़, अशोक सिंह, बलजित सिंह, धर्मेंद्र पंडित,पंचायत समिति सदस्य -संजय यादव, दीपक पाठक, मनीष सिंह, राजेंद्र गौतम, संजय रामावत, ब्रिजेश सिंह, विरेन्द्र सिंह,मंजित सिंह, विजय दुबे, रामप्रवेश शर्मा, संजीव सिंह आदि श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भजन गायन हुआ ततपश्चात सभियों ने आरती गायन में भाग लिया। अंत मे प्रसाद वितरण और महाप्रसाद वितरण किया गया ।