पति ने की पत्नी की गलादबाकर की हत्या, तीन वर्ष की मासुम हुई अनाथ…!

559

 

 

चन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 19 जुलाई 2021
पुरी खबर:- 18 जुलाई 2021 भंडारा जिले के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के सुयोगनगर में आधी रात के करीब पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी गला रेत कर हत्या करने की सनसनी खेज खबर सामने आई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पति ने सुबह जवाहरनगर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय स्नेहलता लंकेश्वर खांडेकर है। आरोपी पति 34 वर्षीय लंकेश्वर खेमराज खांडेकर बताया गया। जो आयुध निर्माणी भंडारा की कैंटीन में रसोइया का काम करता है।

 

स्नेहलता के चरित्र पर संदेह परिणाम खेमराज ने अपने जीवन संगिनी की हत्या कर दी…!

  • गौरतलब है कि गोंदिया की रहने वाली स्नेहलता ने 2015 में भंडारा जिले के नेहरवानी गाव का खेमराज के साथ शादी कर अपने जीवन की सुरुवात की। बड़ी अच्छे से दोनों ने अपना जीवन खुशी खुशी शुरू किया। लेकिन समय के साथ खेमराज का स्वभाव बदलने लगा और उन्हें  होने लगा। परिणाम यह हुआ कि खेमराज ने अपने जीवन संगिनी की हत्या कर दी।कल दोपहर करीब एक बजे खेमराज और स्नेहलता में तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच खेमराज ने स्नेहलता की गर्दन को घूंघट से ढकना शुरू कर दिया, जिससे स्नेहलता का दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई।

 

पति-पत्नी के इस झगड़े में 3 साल की नन्नी को अनाथ होना पड़ा…

  • सुबह खेमराज ने अपनी हरकत पर पछताते हुए सीधे जवाहर नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पति-पत्नी के इस झगड़े में 3 साल की नन्नी को अनाथ होना पड़ा।अब उसका आगे का जीवन बिताना मुश्किल है।पत्नी पर पतीं का,पतीं पर पत्नी का संदेह कहा लेकर जाता इसका उदाहरण इस घटना से पता चलता…चरित्र पर संदेह यह एक मानसिक बिमारी बनती जा रही है, संदेह पर कोई इलाज नही इस लिए संदेह की बीमारी को साथ रखना नही चाहिए। जिसके कारण जिंदगी बर्बाद होती है। और परीवार तहस नहस…!
    इस मामले की जांच पुलिस कर रही है