चन्द्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 13 जुन 2021
पुरी खबर चन्द्रपुर/गढ़चादूर :-दि. 12 जुन की रात बड़ी संख्या में जानवरों से भरे वाहन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की ओर जाने की गुप्त सुचना गढ़चादूर के थानेदार को मिलने पर पुलिस ने नाके बंन्दी कर दो 6 चक्का वाहनों MH-40BL- 1079 , TS – 07UB-0472 को रोकने पर उनमें भरे गए 26 गाय और 22 बैलों को गढ़चादूर पर ने आजाद करवाया। ऐसे कुल 48 जानवरों को वाहनो में ठुस कर अत्यंत निर्दयता पूर्वक ले जाया जा रहा था इन जानवरों को कत्लखाने ले जाने की अपराधियों की मंशा थी जिसे नाकाम करते हुए गढ़चादूर के थानेदार गोपाल भारती ने जानवरों को सुरक्षित श्री कृष्ण गो शाला में स्थानांतरित किया।
गढ़चादूर पुलिस ने कुल 48 जानवरों किमत 5 लाख 12 हजार औल दो वाहन जिसकी कीमत 20 लाख ऐसा कुल 25 लाख 12 हजार रुपए की कीमत का माल जप्त किया है।