चारपहिया वाहन के साथ अवैध विदेशी शराब जप्त, दुसरी कार्यवाही मे शराब के साथ दुपहिया वाहन जप्त

368

चारपहिया वाहन के साथ अवैध विदेशी शराब जप्त,

दुसरी कार्यवाही मे शराब के साथ दुपहिया वाहन जप्त

चन्द्रपुर/महाराष्ट्र

दि. 22 मे 2021

रिपोर्ट :- हनिफ शेख संवाददाता

पुरी खबर :- चंद्रपुर तहसील के घुग्घुस पाडरकवडा रोड पर जाल रच एक दुपहिया वाहन के साथ शराब के साथ ३ लाख ३२ हजार का मुद्दे मल घुग्घुस पुलिस ने जप्त किया है।

दूसरी कार्रवाई भी घुग्घुस पुलिस के अंतर्गत चार चक्का वाहन जप्त

  • एक सफेद रंग के चार चक्का वाहन से घुग्घूस के मार्ग पर शराब तशकीरी हो रही है। ऐसी गुप्त सूचना घुग्घुस पुलिस को सूत्रों द्वारा प्राप्त मिलने पर पाडरकौडा मार्ग पर पुलिस ने जाल रचा और संदेहास्पद वाहन दिखाई देने पर उसे रोक कर जांच करने पर वाहन मे विदेशी शराब की पेटीया दिखाई दी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर माल की गिनती करने पर 2 लाख 32 हजार की विदेशी शराब को जप्त किया गया। पुलिस ने शराब और चार चक्का वाहन की किमत के साथ 3 लाख 32 हजार का मुद्दे माल जप्त किया है। इस कार्रवाई में एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक गांगुर्डे इनके मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक किशोर मानकर, रंजीत भूरसे आदि ने की है आगे की जांच घुग्घुस पुलिस कर रही है।