WCL वसाहत की रेलिंग टूटी बाल बाल बचे वसाहत में रह रहे कर्मी

596

W.C.L.काॅलनी मे बिल्डींग कि रेलीग टुटी

चंद्रपुर/महाराष्ट्र                                                                                         दि. 03 अप्रैल 2021

पुरी खबर

घुगघुस: वेकोली वणी क्षेत्र के सुभाष नगर, राम नगर, इदिरा नगर, गाधी नगर, वसाहत मे बने हुए 25 से 30 वर्ष हो चुके है। लेकिनं कंपनी द्वारा वसाहत मे मरम्मत कार्य न करवाने से अब यह बिल्डींगे जर जर अवस्था में हो चुकी है। वसाहत मे बिल्डींग कि फटी दिवारे,और दरारे, फुटी पाइप लाइन दिखने से अब ठेकेदारो की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए है। कंपनी मे ठेकेदारो की पहुंच को उनके द्वारा किया गया कार्य दर्शाता है। और मरम्मत कार्य सिर्फ लीपापोती तक ही सिमित होने से बिल्डींग के कई हिस्से टुटकर नीचे गीरने लगे है।

 

मरम्मत कार्य पर उठे सवाल

घटणा गुरूवार रात 11 बजे कि है डब्ल्यू सी एल सुभाष नगर काॅलनी कि क्वाटर नं 36 मे कामगार संतोष दुर्वे के आंगन मे रेलीग टुटकर निचे गिर गई। रेलीग रात मे गिरने से किसी भी तरह कि जान हानि नहीं हुई है। लेकिन रेलीग के नीचे बाईक,सायकल, अन्य समान मलबे में दबने से कामगार संतोष दुर्वे को काफी बडा नुकसान सहन करना पड़ रहा है बताया जाता है कि घटणा होने के कई महिने पहले से ही उपक्षेञीय प्रबंधक सुजीत कुमार रेड्डी और क्षेत्र के सिविल इंजिनिअर को रेलीग गीरने कि जानकारी दी गई थी। लेकिन मरम्मत कार्य पर ध्यान न देने पर रेलीग टुटकर निचे गिर गई है। किस्मत से वसाहत मे बडी घटणा होते होते टल गई, वसाहत मे अन्य स्थानो मे भी बिल्डींग मे लंबी दरारे और फुटी पाइप से पाणी लगातार बह रहा है। जिससे वसाहत में रहने वाले कर्मीयों और उनके परिवार पर जान हानी होने का खतरा सर पर मंडरा रहा है।