कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, बचाव कार्य जारी

485

मुम्बई/महाराष्ट्र

दि. 11 मार्च 2021

पुरी खबर :- महाराष्ट्र मुंबई के ठाणे के अंबरनाथ इलाके में औद्दोगिक विकास निगम क्षेत्र की एक रासायनिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। अग्निशमन अभियान चल रहा है।

 

 

एक नागरिक ने कहा कि आग से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, औद्योगिक क्षेत्र में निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, विस्फोट फैक्ट्री में 5 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। विस्फोट के बाद फेक्ट्री में आग लग गई। घटना स्थल पर 8 दमकल की गाड़िया पहुंचाई गई।

 

नागरिक ने कहा, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, औऱ आग लगने के पीछे का कारण, भी अभी सामने नहीं आ पाया है।