जिला अधिकारी कार्यालय के सामने बैठा आन्दोलन

553

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आदिवासी बंधुओ का बेमुदत बैठा सत्याग्रह

चन्द्रपुर/महाराष्ट्र

दि. 08 मार्च 2021

चन्द्रपुर शहर : आदिवासी बंधुओ के श्रद्धास्थान तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में आग्रणी जननायक धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा इनका पूर्णाकृति पुतला दिनांक 21 फरवरी 2021 को बिरसा मुंडा चौक, रेलवे स्टेशन के पास, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थापित किया गया था। परंतु चंद्रपूर शहर महानगरपालिका प्रशासन ने दिनांक 27 फरवरी 2021 को सुबह कोई पूर्व सूचना ना देते हुए भगवान बिरसा मुंडा का पूर्णाकृति पुतला हटा दिया।

यह घटना बहोत तेजी से सम्पूर्ण जिले में फैल गयी। इस घटना से समस्त आदिवासी समाज बन्धुओं की भावनाएं आहत हुई है। भगवान बिरसा मुंडा का पूर्णाकृति पुतला पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाये, इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय, चंद्रपूर के सामने आदिवासी बन्धुओं ने बैठा सत्याग्रह आंदोलन की शुरुवात की है।