13 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस तलाश में जुटी, अपहरण की आशंका

815

चन्द्रपुर/महाराष्ट्र

दी 26 फरवरी 2021

चन्द्रपुर दि.11 फरवरी 2021 चंद्रपूर जिले के भिवापुर वार्ड, प्रबुद्ध विहार के पास, में दिनांक 11 फरवरी 2021 को एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची वंशिका संतोष बेडेकर के अपहरण होने की घटना की शिकायत नाबालिग बच्ची की माँ धनश्री संतोष बेडेकर ने पुलिस स्टेशन, चंद्रपूर शहर में दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची वंशिका संतोष बेडेकर पटेल हायस्कूल में 8 वी कक्षा की छात्रा है। पाडीता की माँ धनश्री संतोष बेडेकर रोज के अनुसार वह सुबह 8.00 बजे मजदुरी का काम करने गई थी और उसके तिनों बच्चे घर पर ही थे वंशिका की मां को रात 9.00 बजे धर के काम करने के दौरान वंशिका के पिता संतोष बेडेकर का फोन आया और उन्हें बताया गया कि वंशिका बोरीग में पानी भरने के लिए गई है वहां उसे रोहित पुन्ड उम्र 30 वर्ष जो भीवापुर वार्ड, चन्द्रपुर में रहता है उसके साथ एक और सख्श जीसे कोई नहीं जानता है यह दोनों ने वंशिका को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए है। ऐसा उनके पति ने फोन पर उन्हें बताया है उसके बाद वंशिका की मां धनश्री तुरंत घर आई और वह रोहित पुन्ड के घर पहुंची। उन्हें वहां पता चला की रोहित पुन्ड भी घर से अपने कपड़े बेग में भरकर कहीं चला गया है ऐसी जानकारी रोहित के परीजनो ने दी इसके बाद वंशिका की मां धनश्री तत्काल चन्द्रपुर शहर पुलिस स्टेशन पहुंच शिकायत दर्ज कराई और रोहित ने ही मेरी बच्ची वंशिका का अपहरण किया है ऐसा आरोप भी लगाया।

पुलिस ने रोहित पुंड और उसके एक साथी पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 363, 34 के तहत अपहरणकर्ताओं पर नाबालिग बच्ची की माँ की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

14 दिन पश्चात भी वंशिका लापता :- पुलिस 14 दिनों पश्चात भी वंशिका का पता नहीं लगा पाई है आज वंशिका का परीवार चिन्ता और सदमे में हैं उन्हें डर सता रहा है कि वंशिका के साथ कुछ ग़लत ना हुआ हो और वे पुलिस से आशा लगाए हुए है कि पुलिस वंशिका को सकुशल लाएगी।

पुर्व मे चन्द्रपुर में कई घटना हुई है :- कुछ वर्ष पुर्व चन्द्रपुर में बच्चीयो को बहला फुसलाकर कर राजस्थान में बेचा गया था। यदि पुलिस इस ओर ध्यान केंद्रित कर वंशिका का पता लगाने की कोशिश करें तो शायद पुलिस को कामयाबी हासिल हो, और वंशिका को पुलिस ढूंढ पाए।