देश में 3754 मौतें / पिछले तीन दिनों में कोरोना से 320 लोगों की जान गई; आज 28 संक्रमितों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा दिल्ली में 23 की मौत

82

◆ महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 1517 पहुंचा, गुजरात में 802 लोगों की हो चुकी है मौत

 

◆ शुक्रवार को देश में 142 लोगों की मौत हुई, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63 और गुजरात में 29 मरीज की मौत

 

मुंबई : देश में कोरोना संक्रमण के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक 3754 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार की शाम 4 बजे तक 28 संक्रमितों के मौत की पुष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा 23 लोग देश की राजधानी दिल्ली से थे। यहां अब तक 231 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 3, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।

इसके पहले शुक्रवार को 142 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 1517 हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 29, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में 14-14, प. बंगाल में 6, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 2, मध्यप्रदेश, केरल और आंध्रप्रदेश में एक-एक की जान गई।